सोनीपत। जीटी रोड पर गांव पिपली खेड़ा मोड़ के निकट पुलिस ने एक श्रमिक का शव बरामद किया है। श्रमिक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तरप्रदेश के जिला बलिया के सोहोन कस्बे का रहने वाला पवन कुमार (28) फिलहाल पिपलीखेड़ा मोड़ के पास किराए पर रहता था। वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। सोमवार सुबह पुलिस ने पवन का शव सडक़ किनारे पिपलीखेड़ा की तरफ जाने वाले रोड पर पड़ा हुआ मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मौत के कारणों का पता लगा नहीं लग सका। पुलिस मामले में हादसा या हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व चिकित्सकों की राय के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।