फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दंपती ने बेटे के ससुराल वालों पर लगाया हमले का आरोप

Tue, 22 Apr 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र निवासी दंपती ने बेटे की ससुराल वालों पर हमला करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण राजबीर ने बताया कि वह गृह मंत्रालय से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे हैं। वह अपनी पत्नी के साथ छोटे बेटे के पास रहते हैं। उनके बड़े बेटे का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था, जिस वजह से उनकी पुत्रवधू अपने मायके चली गई। वह अपने सात साल के बेटे को भी पति के पास छोड़ गई थी। इसके बाद बड़ा बेटा व पोता भी छोटे बेटे के पास रहने लगे थे। आरोप है कि 20 अप्रैल को पुत्रवधू अपने मायके वालों के साथ आई और उन पर व उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि घटना के बाद से उनका मोबाइल गायब है। वह उनके पोते को भी ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें