फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आचार संहिता लगते ही निगम ने हटाए होर्डिंग्स

Sat, 16 Mar 2024 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लगते ही नगर निगम भी एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम की विभिन्न टीमों ने शहर में सरकार की उपलब्धियों, नेताओं व राजनीतिक दलों की तरफ से लगाए गए होर्डिंग बोर्ड उतारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने कच्चे क्वार्टर, सुभाष चौक, बस स्टैंड रोड, मुरथल रोड और अन्य मार्गों पर अभियान चलाया। नगर निगम ने इसके लिए छह टीमों का गठन किया है। जिसके नोडल अधिकारी कार्यकारी अभियंता अजय निराला को बनाया गया है। अभियान का नेतृत्व कर रहे जेई बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से हर रोज अभियान चलाया जाएगा। अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ निगम एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
गोहाना। गोहाना में नगर परिषद और जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों ने कई जगह से फ्लैक्स और पोस्टर हटाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनसंपर्क विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल, सोनीपत रोड, नई अनाज मंडी, जींद रोड स्थित सब्जी मंडी सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में लगाए गए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग्स व पोस्टर हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें