फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक माह पहले शुरू हुआ सनपेड़ा रोड के निर्माण का काम फिर रुका

Sat, 06 Jul 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गन्नौर में खस्ताहाल सनपेड़ा रोड से गुजरते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। कई वर्षों से खस्ताहाल पड़े सनपेड़ा रोड के निर्माण का कार्य फिर रुक गया है। एक महीने पहले ही पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया था। पहले चरण में जीटी रोड सनपेड़ा रोड से हनुमान धर्म कांटा तक सड़क निर्माण किया जाना था, लेकिन सड़क के कुछ हिस्से पर रोड़े डाल कर उसका निर्माण रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जीटी रोड से रामनगर वाया सनपेड़ा सड़क मार्ग पर 3.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। जीटी रोड से लेकर गांव सनपेड़ा व रामनगर तक की करीब 6 किलोमीटर सड़क की हालत लंबे समय से खस्ताहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड पर रामनगर तक करीब 70 से 80 फैक्टरियां हैं। जिनमें सामान लाने व ले जाने में ट्रक चालकों को दिक्कतें आ रही हैं।

वहीं एसडीएम डॉ. निर्मल नागर का कहना है कि सड़क निर्माण का काम रोका गया है तो वह पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें