गोहाना के दुर्गा भवन मंदिर परिसर में शिवालय के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हवन में आहूति दे
गोहाना। दुर्गा भवन मंदिर परिसर में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शिवालय की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हो गया। शुक्रवार को हवन के बाद भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पालीवाल परिवार इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। इसे सफल बनाने में मंदिर प्रधान गुलशन नारंग, सन्नी डंग, पं. किशोर कुमार, केशव दत्त पालीवाल, सुभाष पालीवाल, श्याम सुंदर पालीवाल, पालीवाल इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अनेक श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।