फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही गठबंधन सरकार : अभय

Wed, 26 Apr 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: लोगों को पटका पहनाकर इनेलो में शामिल कराते विधायक अभय चौटाला। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। इनेलो विधायक एवं प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। आए दिन नए-नए पोर्टल सुविधाओं के नाम पर लांच किए जा रहे हैं, लेकिन सुविधा न देकर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसे में हरियाणा में परिवर्तन लाने के लिए लोगों को एक-दूसरे से राम-राम करते समय परिवर्तन करो, साथ में जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक अभय चौटाला परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। वह राई हलके के गांव सफियाबाद से सबोली, नाथूपुर, नांगल कलां, अटेरना, पतला, जाखोली, सेवली, खेवड़ा व पलड़ी गांवों में पहुंचे। विधायक अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार में किसानों की हालात दयनीय हो चुकी है। अनाज मंडियों से 60 फीसदी गेहूं का उठान हो पाया है। मंडियां गेहूं का समय पर उठान न होने से भर चुकी हैं। किसानों को अपना गेहूं सड़क से लेकर श्मशान घाट के अंदर डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान राई हलका प्रधान अशोक कौशिक ने काफी संख्या में लोगों को इनेलो में शामिल कराया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, सुनैना चौटाला, कर्ण सिंह चौटाला, जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, अजीत तुषीर, जेपी रेवली, राजेश आंतिल, राहुल कौशिक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो 22: लोगों को पटका पहनाकर इनेलो में शामिल कराते विधायक अभय चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें