फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईंटों पर टिका दी कार, चारों टायर चोरी कर ले गए

Sun, 08 Sep 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। वार्ड-8 स्थित गांव राई में घर के पास खड़ी कार के चारों टायर चोर चोरी कर ले गए। चोरों ने कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर दिया और भाग निकले। सुबह जब पीड़ित परिवार को मामले का पता तो उन्होंने पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

गांव राई निवासी नीतिन त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को रात के समय घर से कुछ दूर गांव की मुख्य गली में खड़ा किया था। गली से देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। उसके बावजूद वह सुबह उठे तो कार के चारों टायर गायब थे। चोरों ने उनकी कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर रखा था। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें