राई। गांव पबसरा में बाजार जा रहे युवक की कार पर चाकू-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव पबसरा निवासी नीरज कुमार ने बताया कि एक सितंबर को शाम चार बजे कार में सवार होकर गांव जाखौली सामान लेने जा रहे थे। उनकी गली में रहने वाला लक्की चाकू लेकर उनकी कार की तरफ दौड़ा। चालक की साइड से गाड़ी के शीशे में चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद ईंटों से कार पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि लक्की की मां ने डंडा लेकर कार का शीशा तोड़ने का कोशिश की। यह घटना कार में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित ने बताया कि कई दिन पहले उन्हें लक्की व उसकी मां ने धमकी दी थी। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।