फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन की खिलाफत करने वाले प्रत्याशियों का पंचायत चुनाव में होगा विरोध

विज्ञापन
तुर्कपुर गांव में बैठक को संबोधित करते भारतीय किसान नौजवान यूनियन अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़। संव? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव तुर्कपुर में रविवार को भारतीय किसान नौजवान यूनियन के सदस्यों की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि जिन लोगों ने किसान आंदोलन के दौरान किसानों व उनकी मांगों की खिलाफत की थी और अब चुनाव लड़ रहे हैं उनका विरोध किया जाएगा। पंचायत चुनाव में ऐसे प्रत्याशी समाज को भाईचारे की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन हमें यह याद रखना है कि 378 दिन तक चले किसान आंदोलन के दौरान जो हमारे समाज का नहीं हो पाया, वह प्रत्याशी अब समाजहित के क्या काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह वोट से चोट करने का समय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पंच, सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव के उन प्रत्याशियों को ढूंढे जो किसान आंदोलन के विरोध में थे। ऐसे में अब उनका हर स्तर पर विरोध किया जाए। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति और 12 नवंबर को सरपंच व पंच पद के चुनाव होने वाले हैं। यूनियन की ओर से गांव स्तर पर बैठक कर ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि ऐसे प्रत्याशियों को अपनी वोट न दें। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी प्रत्याशी के पक्ष में वोट नहीं मांगेंगे। बैठक की अध्यक्षता धर्मबीर दहिया और बैठक का संचालन विजय सरोहा ने किया। इस दौरान अतर सिंह, बेदी गोपालपुर, समुंद्र तोमर, प्रवेश दहिया, देशपाल, संदीप, अतर सिंह दहिया, विनोद, धर्मबीर, अनिल तोमर, बुधराम कोहाड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें