सोनीपत। कुंडली की लांडा कॉलोनी में युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती अक्सर बीमार रहती थी। उजाला देवी (18) अपनी मां व बहन के साथ किराये के मकान में रहती थी। तीनों एक कंपनी में काम करती थीं। बुधवार सुबह रोजाना की तरह वह कंपनी गई थीं। दोपहर बाद उसने तबीयत खराब होने की बात कहकर लौट आई। शाम को जब उनकी मां और बहन घर लौटी तो वह चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। जानकारी मिलने के बाद कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक मौके पर पहुंचे और जांच की। संवाद