फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

Sun, 28 Dec 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गोहाना में बैठक से पहले भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक का स्वागत करते पदा​
विज्ञापन
गोहाना। कॉलेज मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को बरोदा विधानसभा के मंडल कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है और देश विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से चौथी अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। संयोजक प्रदीप सांगवान ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी से राष्ट्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने की अपील की। बैठक में डॉ. धर्मवीर नांदल, जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, बलराम कौशिक, रीना शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें