फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को कुल्हाड़ी दिखा बाइक और 40 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ठसका के पास रेलवे अंडरब्रिज के निकट ठेकेदार को दो बदमाशों ने कुल्हाड़ी व धारदार हथियार दिखाकर बाइक और 40 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ठेकेदार की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय जिले के गांव सनहा के पिकू कुमार ने बताया वह रोहतक के बसंत विहार में किराये के मकान में रहते हैं। वह भवनों पर टाइल लगाने का ठेका लेते हैं। उन्होंने गांव आहुलाना स्थित हनुमान मंदिर में काम करने के लिए ठेका ले रखा है। वह वीरवार को कामगारों का भुगतान करने के लिए गोहाना में विष्णु नगर के सुरेश के पास आए थे। उन्होंने सुरेश से रुपये लिए और बाइक पर आहुलाना जा रहे थे। जब वह ठसका रोड स्थित रेलवे अंडरपास के नजदीक पहुंचे तो दो बदमाश बीच रास्ते में आ गए। उन्होंने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार ले रखा था। पिकू का कहना है कि रास्ता न मिलने पर उसने बाइक रोक दी। इसके बाद बदमाशों ने उससे बाइक और 40 हजार रुपये लूट कर भाग गए। बदमाशों ने कपड़ों से अपना चेहरा ढक रखा था। पिकू की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें