फोटो 16: सोनीपत के बीडीपीओ कार्यालय, राई में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन के दौरान विधायक कृष्णा ग
सोनीपत। बीडीपीओ कार्यालय, राई में शनिवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र सेवा के संकल्प को भावपूर्ण रूप से स्मरण किया गया। सम्मेलन की शुरुआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और विधायक कृष्णा गहलावत ने संयुक्त रूप से की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना तभी साकार होगा, जब युवा पीढ़ी उसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगी। इस मौके पर मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, नपा कुंडली चेयरपर्सन शिमला देवी, निगम पार्षद पुनीत राई, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, विकास कौशिक, सत्यनारायण आंतिल, जेपी रेवली, योगेश जठेड़ी भी मौजूद रहे।