फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन लावारिस लोगों की अस्थियों का किया विसर्जन

Sun, 02 Mar 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: हरिद्वार स्थित गंगा नदी मेंअस्थि विसर्जित करते सोनीपत की सेफ इंडिया फाउंडेशन के सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से सोनीपत व गन्नौर श्मशान भूमि में रखी तीन लावारिस लोगों की अस्थियों का विसर्जन करवाया गया। उत्तराखंड के हरिद्वार जाकर अस्थियों का विधि विधान से पूजन करवाकर गंगा नदी में विसर्जन किया गया। शनिवार सुबह तिरंगा चौक स्थित शिव मुक्ति धाम से अस्थि लेकर संस्था के उपप्रधान प्रवीण वर्मा, नरेंद्र भूटानी हरिद्वार के लिए रवाना हुए। प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि हर महीने पहली तारीख को जिले के श्मशान घाटों से लावारिस लोगों की अस्थियों को लेकर गंगा नदी में विसर्जन किया जाता है। जो लोग अपने खर्चे पर अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं जा सकते, उनको भी इस गाड़ी में आने-जाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें