फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पांच लावारिस लोगों की अस्थियों का किया विसर्जन

Sun, 02 Feb 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: हरिद्वार स्थित गंगा नदी पर अस्थि विसर्जन के लिए पूजा करते सोनीपत की सेफ इंडिया फाउंडेश
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से सोनीपत व गन्नौर श्मशान भूमि में रखी पांच लावारिस लोगों की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में विधि विधान से पूजन करवाकर गंगा नदी में किया गया। शनिवार सुबह तिरंगा चौक स्थित शिव मुक्ति धाम से अस्थि लेकर संस्था के उपप्रधान प्रवीण वर्मा, नरेंद्र भूटानी, सतीश बाल्याण, सुरेश कालरा, मनीष बंसल व सचिन हरिद्वार के लिए रवाना हुए। प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि हर महीने की पहली तारीख को जिले के श्मशान घाटों से लावारिस लोगों की अस्थियों को लेकर विसर्जन किया जाता है। जो लोग अपने खर्चे पर अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नहीं जा सकते, उनको भी इस गाड़ी में आने-जाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें