जीवीएम काॅलेज पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026 में शामिल सदस्य। स्रोत: काॅलेज
सोनीपत (वि)। शहर के बावा तराना रोड स्थित आईसेक्ट की स्थानीय शाखा में कौशल विकास यात्रा 2026 का आगमन हुआ। यात्रा में 500 से अधिक स्कूलों कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों से संपर्क तथा 1000 से अधिक आई सेट स्किल नॉलेज प्रोवाइडर एवं केदो के साथ समन्वय की योजना है। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, माम चन्द स्कूल, गोल्डन पेटल स्कूल आदि शहर की कई शैक्षिक संस्थाओं में जाकर बच्चों को नई शिक्षा नीति व ए आई से संबंधित कई विषयों पर प्रकाश डाला। डायरेक्टर मेधावी रंजन शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति बच्चों के लिए कैसे लाभ प्रद है और भविष्य में इससे कैसे बच्चों को लाभ हो सकता है। इस अवसर पर प्रिंसी, मंजू पपरेजा, गायत्री ढींगरा, राजेश रेलन, विनेश सैनी, अजय सैनी, विपिन, मनीश और पूजा उपस्थित रहीं।