सोनीपत। खरीफ सीजन में किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाया जा सके इसके लिए कृषि विभाग ने टीमों का गठन कर छापे डाले जा रहे हैं। इसके तहत टीम ने सोनीपत क्षेत्र में कई जगह छापे डालकर ढैंचा बीज के 16 नमूने लिए हैं। नमूने एकत्रित करने के बाद टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी कर ली है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही कृषि विभाग आगामी र्कारवाई करेगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभियान के तहत किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर ढैंचा का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। एक किसान को प्रति एकड़ 12 किलोग्राम बीज दिया जा रहा है। कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि विभाग ने कई टीमों का गठन किया है।