साल्हावास। गांव सुंदरहेटी के सरपंच व ग्राम सचिव द्वारा मिलीभगत करके झूठा बिल बनवाकर पंचायत निधि का गबन करने के मामले में ग्रामीण अजीत सिंह ने बीडीपीओ मातनहेल को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। समाधान न होने पर 30 जून को सीएम विंडो भी लगाई गई, लेकिन दो महीने बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब शिकायतकर्ता अजीत सिंह ने समाधान शिविर में जिला उपायुक्त वर्षा खागंवाल को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बीडीपीओ मातनहेल पर भी आरोपियों के साथ मिलीभगत करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि शिकायत के एक माह से अधिक समय बीत जाने के पश्चात भी बीडीपीओ मातनहेल ले कोई जांच, कोई कार्रवाई नहीं की। संवाद