फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: क्रेन चालक के हत्यारोपी को रिमांड पर लिया

Thu, 12 Dec 2024 12:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली पुलिस ने क्रेन चालक की हत्या करने के आरोपी यूपी के जिला कुशीनगर के गांव बारवा टोला निवासी अरविंद को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने लांडा कॉलोनी में शराब पीने के बाद हुए झगड़े में वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पंजाब के कपूरथला निवासी राजन यादव ने 8 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। उसने कहा था कि उनके मामा उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के गांव लालपुर हरि निवासी दुर्गा प्रताप यादव (35) कुंडली की लांडा कॉलोनी में रहते थे। उनके मामा क्रेन चालक थे। मामा व अरविंद में शराब पीकर झगड़ा हुआ था। इसमें अरविंद ने उनकी डंबल मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें