सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने प्लाॅट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव मलिकपुर निवासी प्रवीन उर्फ पटवारी है। मलिकपुर के सुनील ने 17 जनवरी 2024 को मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।