फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोन दिलाने के नाम पर टेंट हाउस संचालक से 2.20 लाख रुपये ठगे

Mon, 12 Aug 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। संत कबीर नगर के रहने वाले टेंट हाउस संचालक ने लोन दिलाने के नाम पर 2.20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अब सिटी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


संत कबीर नगर निवासी धनीराम ने अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उसने नगर निगम से लोन लेने की तैयारी की थी। इस दौरान उनकी मुलाकात सोनू से हुई। वह उसे पहले से जानते थे। उसने कहा कि वह 15 दिन में लोन दिला देगा। 13 जनवरी, 2021 को उन्हें कहा कि मोबाइल पर कॉल आएगी। एक नंबर से कॉल आने पर उसने ओटीपी नहीं बताया। बाद में सोनू ने ओटीपी बताने को कहा। फिर उसे लोन पास होने की कॉल आई। उन्हें बैंक में कागजात लेकर बुलाया गया। बैंक गया तो मैनेजर ने आधार कार्ड देखकर बताया कि पहले ही दो लाख से अधिक का लोन ले रखा है। वहां से लोन नहीं मिला। उसके बाद सोनू उन्हें एक अन्य स्थान पर ले गया। वहां किसी महिला से मिलवाया और लोन की बात कही। वहां भी 20 हजार रुपये कमीशन के नाम पर देने को कहा। उसके बाद भी लोन नहीं मिला।
आरोप-चक्कर लगाते रहे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ
इसके बाद उनके पास लोन की किस्त जमा कराने के मैसेज आने लगे। तब पता लगा कि धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने साइबर थाना में जाने के बाद सिटी थाना भेज दिया। उसके बाद वह चक्कर लगाते रहे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। उच्च अधिकारी से भी मिले, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। सिटी थाना में जांच अधिकारी ने सोनू को बुलाया तो उसने सुरेश का नाम लिया। उसके बाद सुरेश से बात होने पर वह पैसे देने का झांसा देता रहा। उन्हें पैसे नहीं मिले। तब उन्होंने पुलिस उपायुक्त को शिकायत दी। उन्हें साइबर थाना भेजा गया। साइबर पुलिस ने सुरेश से बात की तो उसने फिर समय ले लिया। उनके पास किस्त के लिए कॉल आती रही। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें