फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 29 स्कूलों में 73 कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते राजकीय स्कूलों में विभिन्न कार्य अटके हुए थे। चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही शिक्षा विभाग ने 29 स्कूलों में अटके 73 कार्यों के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 11 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, लैब व कंप्यूटर कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न खंडों में चल रहे कई राजकीय विद्यालयों में कमरे कंडम घोषित किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन कमरों में कक्षाएं नहीं लगाई जा रही। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की तरफ से इन कमरों को तोड़कर नए कमरे बनाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के साथ ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। विभाग ने 29 स्कूलों में 73 कार्यों के लिए मंजूरी प्रदान की है। उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करवा दिया जाएगा।


किस कार्य के लिए कितना बजट
स्कूल कार्य बजट
नांगल खुर्द बीआरसी भवन 94.49 लाख रुपये
बाजीदपुर सबौली दो कक्षा कक्ष, एक पुस्तकालय 37.12 लाख रुपये
भठगांव व हुल्लाहेड़ी छह लैब 80.02 लाख रुपये
थाना कलां व सैदपुर तीन लैब, तीन कक्षा व पुस्तकालय 86.00 लाख रुपये

सांदल कलां व सनपेड़ा तीन लैब, तीन कक्षा कक्ष व पुस्तकालय 87.41 लाख रुपये
झुंडपुर, जांटी कलां व जाखौली चार कक्षा कक्ष, कंप्यूटर कक्ष व लैब 1.20 करोड़ रुपये

छिछड़ाना, कथूरा व छपरा 10 लैब 1.27 करोड़ रुपये
भैंसवाल कलां, आंवली, तिहाड़ मलिक तीन लैब, कंप्यूटर लैब 86.90 लाख रुपये

धतूरी, रोलद लतीफपुर, गढ़ी बाला चहारदीवारी 86.45 लाख रुपये
सोनीपत माॅडल टाउन, बड़ौली व बैंयापुर आठ कक्षा कक्ष, तीन लैब 1.27 करोड़ रुपये

कोहला व बरोदा चहारदीवारी 66.50 लाख रुपये
रोहणा, नकलोई व पाई चहारदीवारी 1.11 करोड़ रुपये
बुटाना तीन लैब 39.11 लाख रुपये


25 लाख रुपये तक के कार्य करवा सकती है एसएमसी
स्कूलों में गठित की गई स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) स्कूलों में 25 लाख रुपये तक के कार्य करवा सकती है। इसके लिए बैठक कर किसी भी कार्य को करवाने के लिए प्रस्ताव पास करना होता है। हालांकि यह सभी कार्य एसडीओ व जेई की निगरानी में ही किए जा सकते हैं। स्कूलों से प्राप्त मांगों के आधार पर ही अधिकारियों ने एस्टीमेट तैयार करवाए थे। विभाग ने 29 स्कूलों में 73 कार्यों को हरी झंडी दी है। दो माह में यह कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन



वर्जन
राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस कड़ी में जिले के 29 स्कूलों में 73 कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा कक्ष, पुस्तकालय व लैब के निर्माण के लिए करीब 11.51 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। चालू शैक्षणिक सत्र में ही कार्य पूरा करवाने का प्रयास है।-विष्णु भारद्वाज, एसडीओ, समग्र शिक्षा, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें