राई। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास वाहन की टक्कर से टेंपो ट्रैवलर चालक की मौत हो गई। बहालगढ़ में उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। वह नीचे उतरकर गाड़ी के पीछे पेड़ की टहनी लगा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दिल्ली के रोहिणी निवासी नरेश मलिक ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी चलाते हैं। उनके पास पंजाब के जिला जालंधर के गांव विर्क पट्टी बहोदीपुर निवासी सरबजीत सिंह टेंपो ट्रैवलर पर चालक थे। वह सोमवार को वह गाड़ी लेकर दिल्ली से पानीपत की ओर जा रहे थे। जब गाड़ी बहालगढ़ के पास पहुंची तो डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी चालक सरबजीत अन्य वाहन चालकों को गाड़ी में टकराने से बचाने के लिए संकेतक के तौर पर गाड़ी के आसपास पेड़ की टहनियां तोड़़कर रखने लगे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने सरबजीत को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नरेश मलिक के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।