फोटो 15- सोनीपत के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल की बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाज तेजस जीतने
सोनीपत। पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल में राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता मुक्केबाज तेजस खोखर का स्वागत किया गया। 68वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई थी। इसमें विद्यालय स्थित बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाज तेजस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। प्रशिक्षक रोहतास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के करीब 600 मुक्केबाजों ने भाग लिया था। इसमें तेजस खोखर ने 48 किलो भार वर्ग में खेलते हुए अपने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ के प्रिंस वर्मा को 5-0 से हराया था। दूसरे मुकाबले में लद्दाख के इफि्तखार हुसैन को 0-5 के स्कोर से हराया, तीसरे मुकाबले में महाराष्ट्र के प्रयोद राजपूत को 5-0 के स्कोर से हराया। तेजस ने सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब के इंदरप्रीत सिंह को 2-3 के स्कोर से हराया। वहीं, फाइनल मुकाबले में प्रदेश के पीयूष को 5-0 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। मुक्केबाज तेजस को विद्यालय के अध्यक्ष तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने बधाई दी।