खरखौदा। सेहरी गांव के ईंट भट्ठे से किशोर लापता हो गया। ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले कारु राजग का कहना है कि उसका 14 वर्षीय बेटा विजय बुधवार की शाम को शौच के लिए निकला था लेकिन लौटकर नहीं आया। उन्होंने उसकी काफी तलाश की मगर पता नहीं चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी। खरखौदा थाने के जांच अधिकारी हरिप्रकाश ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही हैं। संवाद