फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिंचाई कर रहे पिता को रोशनी दिखा रहे किशोर की सर्पदंश से मौत

Fri, 30 Jun 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव धनाना में सर्पदंश से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। बरोदा थाना पुलिस ने शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। धनाना निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चला रखा था। अंधेरा होने के कारण उनका बेटा भावेश उन्हें टार्च से रोशनी दिखा रहा था। उसी दौरान भावेश को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह उसे लेकर पीजीआई, रोहतक गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दादा बलबीर सिंह के अनुसार उनका पोता एक निजी स्कूल में पढ़ता था। भावेश दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें