फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी किशोर काबू

Wed, 03 Apr 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को काबू किया है। आरोपी के नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उसके साथी ही तलाश जारी है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं का एक परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहता है। परिवार की महिला ने बताया था कि उनकी नौ वर्षीय बेटी रविवार को गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गई थी। इसके बाद उनकी बेटी काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी थी। बाद में घर आकर बेटी ने बताया था कि पड़ोस का ही एक लड़का अपने साथी के साथ उसे बहकाकर ड्रेन के पास ले गया था। बेटी ने बताया कि दोनों ने वहां उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। वह नाबालिग है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उसके साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें