फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नए अवसरों के लिए जरूरी है तकनीकी दक्षता : सीए

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से शुक्रवार को टेली-एक परिचय विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता सीए परीक्षित ने छात्रों को टेली साॅफ्टवेयर की मूलभूत विशेषताओं, व्यवसायिक उपयोग और लेखांकन क्षेत्र में इसकी भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि तकनीकी दक्षता वर्तमान समय में नौकरी के नए अवसर के लिए अत्यंत जरूरी है। प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी ने विद्यार्थियों को ऐसे प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. विक्रम ने टेली को लेखांकन क्षेत्र में उपयोगी उपकरण बताया। इस दौरान वाणिज्य विभागाध्यक्ष किरण चौहान, डाॅ. प्रियंका और राजेश भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें