फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हैदराबाद से पुतली कला सीखकर लौटे शिक्षक विद्यार्थियों को देंगे प्रशिक्षण

Mon, 08 Jul 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की तरफ से शिक्षा में पुतली कला की भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में जिले के दो शिक्षकों ने प्रतिभागिता की। हैदराबाद में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागिता करते हुए इन शिक्षकों ने पुतली कला के माध्यम से विद्यार्थियों को आसान व मनोरंजक तरीके से खेल-खेल में पढ़ाने के गुर सीखे।
विज्ञापन

हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में सोनीपत के गांव उदेशीपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक संदीप व राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुगथला के शिक्षक दिनेश कुमार रवाना हुए थे। राष्ट्रीय कार्यशाला में आठ राज्यों के 45 शिक्षकों ने भाग लिया था। इनमें प्रदेश से पांच शिक्षक कार्यशाला में भेजे गए थे। कार्यशाला में शिक्षकों को पुतली कला का प्रशिक्षण देने के साथ ही विषय को आसान बनाकर पढ़ाने के नए-नए तरीके बताए गए। इस दौरान शिक्षकों ने मंच पर प्रदर्शन भी किया। कार्यशाला में कई विशेषज्ञों ने प्रतिभागी शिक्षकों के साथ अपने विचार रखे थे। शिक्षकों ने कहा कि पुतली कला साहित्य, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, नृत्य, नाटक जैसी सभी कला शैलियों को आत्मसात करती है तथा विद्यार्थियों को रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने में भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें