फोटो : 10: सोनीपत के गन्रौर में रिर्सोस पर्सन आशुतोष कार्यक्रम में अपना संबोधन रखते हुए। पाठक
गन्नौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय समावेशी शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य विनोद कुमार ने की। विनोद कुमार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में रिर्सोस पर्सन अलका गुप्ता एवं आशुतोष ने शिक्षकों को जागरूक किया। एपीसी डाॅ. अतर सिंह ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की। इस अवसर पर सामान्य शिक्षक, एसएमसी सदस्य व दिव्यांग बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। संवाद