फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अध्यापकों को समझाई इंस्पायर अवॉर्ड के पंजीकरण की प्रक्रिया

विज्ञापन
फोटो 29 - सोनीपत के गोहाना में सेक्टर-7 स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अध्यापकों की बैठक
विज्ञापन
गोहाना। इंस्पायर अवॉर्ड के पंजीकरण व नॉमिनेशन को लेकर सोमवार को सेक्टर-7 स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मुंडलाना, कथूरा व गोहाना खंड के अध्यापकों की बैठक बुलाई गई। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बसंत सिंह ढिल्लो ने की। इसमें इंस्पायर अवॉर्ड, विज्ञान प्रश्नोतरी व निबंध प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने अध्यापकों को स्मार्ट बोर्ड पर एससीईआरटी की तरफ से संचालित इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया समझाई। तीनों खंडों के निजी विद्यालयों के अध्यापकों की बैठक सुबह 10 से 12 बजे तक ली गई। जबकि राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों की बैठक दोपहर 12 से दो बजे तक ली गई। जिसमें विद्यालयों से गणित या विज्ञान विषय का एक अध्यापक व स्कूल प्राचार्य शामिल हुए। बीईओ बसंत कुमार ढिल्लो व डीएसएस सुरेंद्र सिंह ने सभी अध्यापकों को अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सभी बीआरपी व एबीआरसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें