फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उत्सव के रूप में मनाया शिक्षक दिवस, बताया महत्व

Fri, 06 Sep 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20- सोनीपत के खरखौदा के पिपली स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौ
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटगांव स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। विद्यालय की मुखिया शर्मिला देवी व एवीआरसी मोनिका दहिया ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। शिक्षक सुदेश, प्रमिला व मुकेश ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। सभी विद्यार्थियों को उपहार बांटे गए।विद्यार्थियों ने शिक्षकों को ग्रीटिंग कार्ड बनाकर भेंट किए। कुछ विद्यार्थियों ने कक्षाओं में शिक्षक की भूमिका निभाई। शिक्षकों के गुणों व व्यवहार से अवगत कराया।
विज्ञापन

45 प्राचार्य व शिक्षकों को किया सम्मानित
रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट ने गेटवे स्कूल में शिक्षक दिवस पर शहर के विभिन्न राजकीय व निजी विद्यालयों से 45 प्राचार्य व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधान राजेश कटारिया, सचिव डॉ. राजन मक्कड़, संयोजक आशु नागपाल व प्रीति चावला ने बताया कि यह दिवस देश के उन सभी शिक्षकों को समर्पित है, जिनके मार्गदर्शन में देश लगातार प्रगति कर रहा है। देश के प्रत्येक सफल व्यक्ति के पीछे उनके शिक्षक का आशीर्वाद व मार्गदर्शन होता है। अतुल खट्टर, संजय अरोड़ा, संजय आंतिल, अमित मालिक, मीना, रेणु, रोजी, किरण दलाल, सुधीर, अंकुश, विनोद, पुनीत जग्गा व डॉ. निखिल चुघ मौजूद रहे।
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का लिया प्रण
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पिपली में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम स्पेशल डे सेलिब्रेशन कमेटी के तत्वावधान में डाॅ. रेखा, नीरा व डाॅ. योगेश बाजवान ने किया। प्राचार्य डॉ. तराना नेगी ने बताया कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा था कि पूरी दुनिया एक विद्यालय है, यहां हमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। शिक्षक छात्रों की पढ़ाई के साथ उनके बौद्धिक विकास पर भी ध्यान दें। शिक्षकों ने प्रण लिया कि वह छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे। किरण सरोहा, दिनेश कुमार, गीता शर्मा, डाॅ. रजनीश, डाॅ. मनदीप, जगबीर सिंह, डाॅ. बीना रानी, प्रियंका, मधुलता, डाॅ. अनीता राणा व सुमन रानी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

दातौली ग्राम पंचायत ने किया शिक्षकों का सम्मान
गन्नौर। गांव दातौली स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। सरपंच प्रतिनिधि लोकेश गोस्वामी ने ग्राम पंचायत की ओर से शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कविता के माध्यम से गुरुओं का गुणगान किया। प्राचार्य विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को गुरुओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी। शीशपाल नंबरदार, प्रीतम गोस्वामी, शिक्षक संजय शास्त्री, महेंद्रपाल, रेखा शर्मा, बिलेंद्र कुमार व सतबीर मौजूद रहे।
रोटरी क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित
गन्नौर। रोटरी क्लब गन्नौर ने प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। गन्नौर के विभिन्न विद्यालयों के 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि के रूप में डाॅ. जोगेंद्र सिंह धनखड़, विशिष्ट तिथि उप जनपदपाल संजय आंतिल ने शिरकत की। विद्यार्थियाें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लब के प्रधान मनीष बंसल, सचिव नवीन खन्ना, कोषाध्यक्ष अतुल जैन, परियोजना चेयरमैन वेदप्रकाश राठी, अमित बत्रा, रिंकल कामरा, अनिल जैन, रजत गुप्ता, अशोक वर्मा व संदीप मौजूद रहे।
वहीं, रोटरी क्लब ऑफ गन्नौर रायल ने गांव बाय स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाकर 9 शिक्षकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य संदीप जेटली मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। क्लब के अध्यक्ष रजत जैन, सचिव श्वेत मित्तल, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, अजय त्यागी, नितिन जैन, अंकित गोयल व जतिन जैन मौजूद रहे।
26 शिक्षक व कर्मचारी सम्मानित
गोहाना। गांव खंदराई स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो ने 26 शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी का सबसे बड़ा हितैषी होता है और विद्यार्थी के जीवन को सार्थक दिशा प्रदान करता है। प्राचार्य लवल किशोर, राजकुमार पंघाल, नीरज व जयसिंह ठेकेदार मौजूद रहे।
गुरु को मिला गोविंद से बड़ा दर्जा
आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले चौक पर शिक्षक दिवस मनाया। मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु को गोविंद से बड़ा दर्जा दिया गया है, जो शिक्षा से प्रभु की प्राप्ति का मार्ग दिखाता है। सावित्रीबाई फुले ने जीवन में कई बंदिशों को दूर करते हुए महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य किया। महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया। आजाद डांगी, समुंद्र दास, सुरेश पंवार व राजपाल कश्यप मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस का बताया महत्व
गांव खानपुर कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया। शिक्षकों ने मां सरस्वती व सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें