फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोमवार को काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे शिक्षक और कर्मचारी

Fri, 02 Aug 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में धरनारत शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी कुलपति से मिलने
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में धरनारत शिक्षक व कर्मचारियों ने सोमवार से आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक यूनियन ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।
विज्ञापन

डीक्रूटा प्रधान डाॅ. अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मचारियों ने विवि के प्रशासनिक भवन में बैठकर नारेबाजी की। उसके बाद शिक्षक व कर्मचारी कुलपति से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन कुलपति नहीं मिले। डीक्रूटा ने निर्णय लिया है कि सोमवार से शिक्षक व कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक विवि के प्रशासनिक भवन में धरना प्रदर्शन करेंगे। गैर शैक्षणिक कर्मचारी यूनियन के प्रधान आनंद कुमार ने कहा कि जब तक विवि प्रशासन अपना तानाशाही रवैया नहीं छोड़ेगा, कर्मचारी व शिक्षकों का धरना जारी रहेगा। इस दौरान प्रो. सुधीर बत्रा, प्रो. सुरेश वर्मा, प्रो. राजेश्वरदास, डाॅ. आनंद चौहान, डाॅ. ललित यादव, सुरेश कुमार, भूपेंद्र, महेंद्र सैनी मौजूद रहे।
शोधार्थियों ने शुरू की भूख हड़ताल
डीसीआरयूएसटी में शोधार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना 24वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार से शोधार्थियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। रोजाना एक शोधार्थी भूख हड़ताल पर रहेगा, जबकि अन्य साथ में धरने पर बैठेंगे। पहले दिन शोधार्थी अनिल मुंडे भूख हड़ताल पर रहे। शोधार्थियों ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग ने काॅलेज काडर में सहायक प्रोफेसर के लिए विज्ञापन जारी किया है। कुछ शोधार्थी इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इस दौरान सरू सचदेवा, मंजीत चाहर, जसविंदर, परवीन, उपेंद्र, महिमा, आशीष, दीपक, नेहा रोहिल्ला आर्यन, सौरभ, नेहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें