गोहाना। राजकीय स्कूल चिड़ाना के शिक्षक श्याम सुंदर ने महमूदपुर स्कूल की शिक्षिका पर गाली-गलौज, पिटाई करने व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। शिक्षक ने मामले की शिकायत विभाग के आला अधिकारियों व मुंडलाना चौकी पुलिस को दी है।
श्याम सुंदर ने बताया कि वह चिड़ाना स्कूल में समाज शास्त्र के शिक्षक हैं। स्कूल में महिला शिक्षक का बेटा बीते वर्ष 9वीं कक्षा में पढ़ता था। 9वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उसकी मां ने उसका नाम स्कूल से कटवा दिया। छात्र को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया था। शिक्षिका कुछ दिन पहले बेटे का इनरोलमेंट नंबर लेने आई थी। स्कूल के रिकाॅर्ड में छात्र का इनरोलमेंट नंबर नहीं मिल रहा था। इस बारे में उसे सूचित कर दिया था। इनरोलमेंट नंबर मंगवाने के लिए बोर्ड को भी मेल कर दी थी। वीरवार को शिक्षिका स्कूल आई और इनरोलमेंट नंबर मांगने लगी। दो दिन इंतजार करने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगी। आरोप है कि शिक्षिका ने उसकी पिटाई भी की।
चिड़ाना स्कूल में शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार व पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया था। इस बारे में जांच करवाई जाएगी। -बसंत कुमार ढिल्लो, खंड शिक्षा अधिकारी, मुंडलाना।