फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आठ हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई कराने का लक्ष्य

Sun, 16 Jun 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने उपमंडल गोहाना को आठ हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को जागरूक कर रहे हैं। योजना के बारे में जागरूक कर रहे हैं। वहीं विभाग ने अब तक 900 एकड़ में धान की सीधी बिजाई भी करा दी है।
विज्ञापन

सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा ने बताया कि किसान धान की रोपाई का पारंपरिक तरीका ही अपनाते हैं। इससे पानी की अधिक खपत होती है। जबकि सीधी बिजाई में कम सिंचाई की आवश्यकता होती है। अधिकारियों के अनुसार सीधी बिजाई में 25 से 30 फीसदी पानी की कम खपत होती है और पैदावार भी लगभग बराबर होती है।
एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा का कहना है कि सीधी बिजाई के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए गांव में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गोहाना उपमंडल को 8 हजार एकड़ में सीधी बिजाई कराने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभाग पूरा प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें