फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार को टैंकर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Sat, 07 Sep 2024 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड पर गांव बुटाना के पास कार को टैंकर में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक के बेटे के बयान पर थाना बरोदा पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुटाना निवासी विजय ने बताया कि उनके पिता ईश्वर चालक का काम करते हैं। वह कार को लेकर सोनीपत गए हुए थे। उन्हें रात को सूचना मिली थी कि उनके पिता की कार को कैंटर ने टक्कर मार दी है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो उनके पिता ईश्वर कार में घायल अवस्था में थे। उन्हें गोहाना के नागरिक अस्पताल में जाया गया। अस्पताल से घायल को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें