सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव-2024 का तीसरा दिन रहा। मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम अमित कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
बाल महोत्सव में तीसरे दिन समूह नृत्य, एक नृत्य, एकल गायन, थाली पूजन, कलश सजावट व प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं ने 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका रिचा, पारूल, श्वेता, अनीता देवी, डॉ. शैलजा, सीमा, निकेंद्र, देवेंद्र कुमार व डाॅ. रीना ने निभाई। मंच संचालन शिक्षा विभाग से एपीसी अत्तर सिंह ने किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी में तनिक्ष व लक्षित प्रथम, नैतिक व विहान द्वितीय, तुलिका व ऋदिमा तृतीय रहे। कलश सजावट में मिनटी प्रथम, रितिका द्वितीय, शीतल तृतीय रही। चित्रकारी स्पर्धा में प्रिया व रामानुज प्रथम, हर्षी व यश द्वितीय, मुकुल व योग्य तृतीय रहे। एकल नृत्य में शिवम प्रथम, कशिश द्वितीय, स्नेहा तृतीय रही। एकल गायन विनीत प्रथम, मनसविता द्वितीय, कार्तिक तृतीय रहा। समूह नृत्य में लवन्या ग्रुप प्रथम, नयन ग्रुप द्वितीय, कुसुम ग्रुप तृतीय रहा। मनोरंजन स्पर्धा लड़कियों में मालवीय शिक्षा सदन, लड़कों में रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम रही। सरस्वती शिक्षा सदन मुरथल रोड व मालवीय शिक्षा सदन स्कूल की टीम द्वितीय, ओम पब्लिक स्कूल गोहाना व सरस्वती शिक्षा सदन मुरथल रोड की टीम तृतीय रही।