कुलपति से स्वर्ण पदक प्राप्त करने के दौरान तमन्ना अपने परिवार सदस्यों के साथ। सौ. सुधी पाठक
खरखौदा। शहरवासी तमन्ना ने दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल से एमबीए में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुलपति ने स्वर्ण पदक पहनाकर उपलब्धि पर बधाई दी। राजपाल का कहना है कि बेटी ने क्षेत्र का भी गौरव बढ़ाने का काम किया है। तमन्ना शुरू से ही मेधावी रही है। दूसरी तरफ इसी विश्वविद्यालय से खरखौदा की रीवा ने भी एमए इंग्लिश लिटरेचर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। संवाद