फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एंटी रेबिज पेंटिंग प्रतियोगिता में तमन्ना रही प्रथम

विज्ञापन
फोटो - राजकीय स्कूल मदीना में विजेता छात्रा को सम्मानित करती हुई डॉ. प्रियंका। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। गांव मदीना स्थित मॉडल संस्कृति राजकीय स्कूल में शुक्रवार को पशु पालन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत डॉ. प्रियंका ने विद्यार्थियों को रेबीज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में तमन्ना ने प्रथम, जेस्मिन ने द्वितीय व सुनैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को डॉ. प्रियंका ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इसकी रोकथाम संभव है। गांव में 28 सितंबर को विशेष कैंप लगाया जाएगा, जिसमें ग्रामीण अपने पालतू कुत्तों का निशुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें