गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीन छात्र कल्याण प्रो. श्वेता हुड्डा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाते मनमोहक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आशीष हुड्डा और डाॅ. मोनिका ने किया। प्रतियोगिता में नैंसी, ज्योति, रीतू, शीतल व मानसी ने विजेता रही। कुलपति प्रो. सुदेश ने आयोजक टीम को बधाई दी। इस मौके पर डाॅ. अर्चना, विनती, प्रियंका मेहरा, दीपक मौजूद रहे।