फोटो 18: सोनीपत के खरखौदा में क्रिकेट मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली टीम को सम्मान
खरखौदा। प्रयास संगठन की तरफ से आयोजित करवाई जा रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच करवाए गए। इसमें वार्ड-6 व वार्ड-2 के बीच मैच हुआ। जबकि दूसरा मैच वार्ड-16 व 5 के बीच खेला गया। प्रयास संगठन प्रधान नवीन दहिया ने दोनों मैचों के लिए टाॅस करवाकर मैच शुरू करवाए।
पहले मैच में वार्ड 2 की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए वार्ड-6 की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए वार्ड-2 की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 227 रन बनाकर जीत हासिल की। मैन ऑफ दी मैच का खिताब रोहित उर्फ भोलू को दिया गया। इन्होंने 36 गेंद पर 96 रन बनाए। दूसरे मैच में वार्ड-5 की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड-16 की टीम ने 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए वार्ड-5 की टीम ने 18.2 ओवर में ही 180 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
दूसरे मैच में मैन आफ दी मैच वार्ड-5 की टीम से योगेश को मिला, जिसने 59 गेंद में 111 रन बनाए। मैच के दौरान चारों वार्डों के मेंटोर नरेंद्र कानूनगो, सतीश कुमार, भाजपा नेता प्रीतम खोखर व लखीराम मौजूद रहे। संगठन अध्यक्ष नवीन दहिया का कहना है विजेता बनी दोनों टीमों के साथ ही अपने मैच जीतने वाली अन्य छह टीमें क्वार्टर फाइनल में भिड़ंंगी। इस दौरान यश प्रुथी, अमित सैनी, संजू व अरुण खोखर मौजूद रहे।
फोटो 18: सोनीपत के खरखौदा में क्रिकेट मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली टीम को सम्मान