फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अंधेरे में व्यवस्था, दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइट

Wed, 18 Sep 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुरूप बिजली खर्च करने सलाह दी जाती है, किंतु नगरपालिका प्रशासन की तरफ से खंभों पर दिनभर जलने वाली स्ट्रीट लाइट पर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। ऐसा नजारा गढ़ी केसरी रोड पर गैस गोदाम से लेकर बड़ी रोड पर जाने वाली सड़क पर दिन में प्रतिदिन देखा जा सकता है। दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलने से बिजली का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में नगरपालिका की तरफ से स्ट्रीट लाइट लगा रखी हैं। इससे शहर सुंदर और जगमग हो सके, लेकिन प्रमुख सड़कों की लाइट दिन में भी जलती रहती हैं। इससे जहां बिजली की बेवजह खपत होती है और नगरपालिका पर बिल के रूप में आर्थिक भार भी पड़ता है। शहरवासी मुकेश, सतबीर, महेंद्र ने बताया कि स्ट्रीट लाइट को बंद करने के लिए बटन भी नहीं लगा रखा है। उनका कहना कि जहां से सभी लाइट बंद करने का कंट्रोल रूम बना हुआ है वहां से लाइट बंद नहीं की जातीं। इस कारण स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलती रहती हैं।

-
स्ट्रीट लाइट दिन में जलने का मामला मेरे संज्ञान नहीं आया है। इसकी जांच करवाई जाएगी और संबंधित एजेंसी को इस तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयदेव शर्मा, सहायक अभियंता, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें