गोहाना। मुंडलाना गांव में बुसाना रोड पर हमलावरों ने मिष्ठान भंडार संचालक को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में भर्ती कराया। आनंद ने घटना की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। आनंद ने बताया कि बुसाना रोड पर उनकी मिठाई की दुकान है। दुकान पर ग्रामीण लूला सामान लेने के लिए आया। सामान लेने के दौरान उनकी कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद वह प्रवीन और गांव के तीन-चार अन्य लोगों के साथ आया और डंडे से पिटाई कर धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।