फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वामी दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव एवं ज्ञान प्राप्ति दिवस मनाया

Fri, 08 Mar 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित आर्य समाज में स्वामी दयानंद प्रतिनिधि समिति के तत्वावधान में स्वामी दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव एवं ज्ञान प्राप्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन देव दुरेजा की अध्यक्षता व आचार्य सतन देव सत्यम के ब्रह्मत्व में किया गया। मुख्य अतिथि पूनम बघई रही।
विज्ञापन


समारोह में मंच संचालन हरि चन्द स्नेही के नेतृत्व में किया गया। आचार्य सतन देव सत्यम ने यज्ञ की उपयोगिता, लाभ व इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला और यज्ञ से निरोगी काया प्राप्ति के प्रभावों के बारे में जानकारी दी। यज्ञ के बाद संगीत रत्न सविता आर्य व ढोलक वादक सन्नी कुमार ने प्रभु भक्ति व स्वामी दयानंद की जीवनी पर गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में मुख्य अतिथि पूनम बघई ने 30 प्रतिभाशाली छात्राओं को शिक्षण सामग्री भेंट की। इस मौके पर अर्जुन देव दुरेजा, जवाहर लाल बत्रा, चंद्रकांता खुराना, कौशल्या अरोड़ा, सुनील सचदेवा, नरेश सहगल, गीता सहगल, ज्ञानेश्वर त्यागी व अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें