फोटो 12: सोनीपत के गन्नौर कार्यालय में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत घणघस का स्वागत करते
गन्नौर। सतीश कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद कई महीने से रिक्त पड़े खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पद पर सुरजीत घणघस ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों व हरियाणा यूनाइटेड स्कूल एसोसिएशन (हुसा) के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सुरजीत घणघस पहले भी गन्नौर खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विद्यालयों में अनुशासन, पारदर्शी कार्यप्रणाली, शिक्षकों के सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।