फोटो: सुरेश कुमार तनेजा का फाइल फोटो
फोटो: 30:
सोनीपत। महात्मा आशानंद वधवा हिंदू मंच की ओर से दृष्टि सेवा समिति के सहयोग से बत्रा कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार तनेजा (58) का मरणोपरांत नेत्रदान करवाया। उनका निधन हृदयाघात के कारण हुआ था। नेत्रदान के लिए प्रेरित करने में दृष्टि सेवा समिति से नरेंद्र भुटानी, हिंदू मंच के महासचिव हरभगवान रहेजा, प्रधान हरिचंद स्नेही व नवीन खट्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नेत्रदान की प्रक्रिया श्राफ अस्पताल के तकनीशियन नरेंद्र लोहमोर ने संपन्न की गई। इसके लिए मृतक की बेटी सोनम, भतीजे तरुण तनेजा और भाभी संतोष से स्वीकृति प्राप्त दी। संवाद