गोहाना। बिजली निगम ने 31 दिसंबर 2023 तक के बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की है। उपभोक्ता बिना ब्याज के अपने बिलों का 31 अगस्त 2024 तक भुगतान कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को बकाया बिल राशि का भुगतान एकमुश्त या तीन किस्तों में करना होगा। एकमुश्त बिजली बिल का भुगतान करने पर पांच फीसदी की छूट भी दी जाएगी। योजना में करीब पांच हजार उपभोक्ता शामिल हैं, जिनका करीब 2.5 करोड़ रुपये 31 दिसंबर 2023 तक का बकाया है। यह उपभोक्ता बिना ब्याज के बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। कार्यकारी अभियंता राज सिंह सिंहमार ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की गई है। 31 अगस्त तक का समय दिया गया है।