फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन करके सुनाई रामकथा

Sun, 05 Oct 2025 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत शहर में सुंदरकांड पाठ करते श्री राम परिवार के सदस्य व श्रद्धालु। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। श्री राम परिवार की ओर से विनय बरेजा के निवास पर सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन व रामकथा का आयाेजन किया गया। संस्था प्रमुख ओमप्रकाश अरोड़ा ने श्रीरामचरितमानस के लंका कांड प्रसंग का वर्णन श्रद्धालुओं को सुनाया। उन्होंने बताया कि अंगद श्रीराम के दूत बनकर लंका में रावण के पास गए, उन्हें श्रीराम की शरण में आने का संदेश दिया, लेकिन रावण ने प्रभु राम के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। शांति के सारे प्रयास असफल हो जाने पर प्रभु श्रीराम व रावण के बीच अधर्म-धर्म का प्रतीक युद्ध आरंभ हुआ था। सुंदरकांड पाठ व संकीर्तन के पश्चात आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पवन सहगल, राकेश बहल, सूरजकांत, ललित बत्रा, चंद्रकांत, मोतीराम, जतिन, महेश पांडे, शंकर अरोड़ा, मनोज, जतिन, अमित, महेश सपड़ा, अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें