सोनीपत (वि)। कल्पना चावला विद्यापीठ में अंतर-सदनीय सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सत्यम, शिवम और सुंदरम सदन की टीमों ने भाग लिया। सुंदरम सदन की टीम साउथ पल्स ने प्रथम, सत्यम सदन की नॉर्थ स्टार ने द्वितीय और शिवम सदन की ईस्ट राइस ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। प्राचार्य उषा वत्स ने विजेता टीमों को बधाई दी।