फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रविंद्र जठेड़ी के अनशन के समर्थन में क्रमिक अनशन शुरू

Wed, 10 Jan 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में धरने पर मौजूद रविंद्र जठेड़ी व अन्य समर्थक। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय परिसर में एससी एसटी एक्ट और आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ 101 दिन से राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के महासचिव रविंद्र जठेड़ी आमरण अनशन पर हैं। उनके समर्थन में सहयोगी सत्याग्रहियों ने क्रमिक अनशन शुरू किया है। प्रदेशाध्यक्ष राकेश धारीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की अनदेखी के कारण लंबे समय से आमरण अनशन कर रहे रविंद्र जठेड़ी का वजन काफी कम हो चुका है। इससे शासन प्रशासन के खिलाफ रोष है। उन्होंने बताया कि फिलहाल क्रमिक अनशन में रोजाना एक सत्याग्रही शामिल होगा। आमरण अनशन आंदोलन के समर्थन में 26 जनवरी से संसद भवन के द्वार पर नियमित सत्याग्रह प्रदर्शन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें